साहो' के निर्देशक के साथ सहयोग करेंगे पवन कल्याण

साहो' के निर्देशक के साथ सहयोग करेंगे पवन कल्याण

तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक, पवन कल्याण, हमेशा अपने स्टाइलिश व्यक्तित्व और भव्य रील छवि के कारण वे सबके पसंदीदा और चहिते अभिनेता हैं। आपको बता दें कि, पवन कल्याण के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी ख़ुशख़बरी है। जी हां, पवन कल्याण डायरेक्टर सुजीत के साथ सहयोग करने के पूरी तरह से तैयार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सुजीत की पिछली फिल्म 'साहो' थी और इस फिल्म के बाद ये उनकी पहली फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्माण डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत किया जायेगा, जो 'आरआरआर' का बैनर था। 


आपको बता दें कि, इस नए एक्शनेर की आधिकारिक घोषणा ट्विटर द्वारा आज की गयी। ट्विटर पर यह लिखा गया, "हम अपने अगले प्रोडक्शन के लिए पवन कल्याण के साथ जुड़ने के लिए बेहद उत्साहित हैं।" इस ट्वीट पर फैंस ने जमकर प्रशंसा की है और इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए वे बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। 


आखरी बार, पवन कल्याण को 'भीमला नायक' फिल्म में देखा गया था। 


पवन कल्याण के लिए व्यस्त समय

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब पावर स्टार काम के मोर्चे पर व्यस्त दौर से गुजर रहे है। पवन कल्याण वर्तमान में 'हरि हर वीरा मल्लू' पर काम कर रहे हैं। कृष द्वारा निर्देशित फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें वकील साब अभिनेता एक डाकू की भूमिका में हैं। 'हरि हर वीरा मल्लू' 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। पवन कल्याण एक और बड़े मनोरंजन के लिए हरीश शंकर के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। दोनों ने पहले 'गब्बर सिंह' के लिए हाथ मिलाया था, जो एक बड़ी हिट के रूप में उभरी थी। यह सलमान खान की 'दबंग' की रीमेक थी और इसमें पीके को एक पुलिस वाले की भूमिका में दिखाया गया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post